वास्तु दोष और मानसिक स्वास्थ्य: घर में शांति पाने के उपाय - Astro Vastu House

क्या घर के वास्तु दोष आपके मन की सेहत को कर रहे हैं खराब? जानें घर के वास्तु दोष को कैसे सुधारें और शांति पाएं

Contact Us

    are-vastu-defects-in-your-home-affecting-your-mental-health

    दरअसल, दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो जानें अनजाने में वास्तु दोष का शिकार हो जाते हैं। जिनको इसके बारे में थोड़ी सी भी जानकरी नहीं होती है। दरअसल, घर के वास्तु दोष की वजह से आपके मन की सेहत काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है, इसमें बिस्तर पर बैठ कर भोजन करना शामिल होता है। 

    क्या आप बिस्तर पर बैठ कर भोजन करते हैं? वैसे तो आप पहले से ही इसके बारे में जानते होंगे, या फिर पहले भी आपने बहुत बार कई किताबों या फिर लेखों में बिस्तर पर बैठ कर खाना खाने के नुकसानों के बारे में जानकारी प्राप्त की होगी, पर क्या आप यह जानते हैं, कि बिस्तर पर बैठ कर भोजन करने से आप वास्तु दोष का भी शिकार हो सकते हैं। जी हाँ, यह बात बिल्कुल सच है। हालांकि शायद आपको इसके बारे में, जानकारी न हो, पर बिस्तर पर बैठकर भोजन करने की वजह से व्यक्ति के शरीर से जुड़े वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी जानकरी के लिए आपको बता दें, कि बिस्तर पर बैठकर भोजन करने पर, इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है, जोकि उसके लिए काफी ज्यादा नुक्सान दायक हो सकता है। दरअसल, बहुत से लोग इसकी ही वजह से लगातार बीमार रहने लग जाते हैं और शरीर की बिमारिओं पर उनका खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, यह जानकर आप काफी ज्यादा हैरान हो जाएँगे, कि बिस्तर पर बैठ कर भोजन करने की वजह से घर में मौजूद सुख-शांति खत्म हो जाती है और लड़ाई, झगड़े और कलह का माहौल उत्पन्न हो जाता है। 

    See also  क्या अशुभ होती है दक्षिण दिशा? जानिए दक्षिण दिशा और ज्योतिष शास्त्र के बीच संबंध

    दरअसल, इस तरह की स्थिति में कई लोग यह जानना चाहते हैं, कि आखिर कैसे हम अपने घर के वास्तु दोष को समाप्त या फिर सुधार सकते हैं? दरअसल, अपने घर के वास्तु दोष को समाप्त या फिर सुधारने के लिए आप नीचे बैठ कर भोजन करना, भजन सुनना, दान करना, सुबह-शाम घर में दीपक जलाना और पुरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना जैसे कुछ आसान नियमों को अपना सकते हैं। इससे आप वास्तु दोष से छुटकारा और अपने घर में शांति ला सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    घर के वास्तु दोष को सुधारने के आसान उपाय 

    दरअसल, घर के वास्तु दोष को सुधारने के लिए आप निम्नलिखित नियमों का पालन कर सकते हैं, जैसे कि 

    1. नीचे बैठ कर खाने का सेवन करें 

    See also  ਜੋਤਸ਼ੀ ਤੋਂ ਜਾਣੋ, ਕਿ ਕਦੋਂ ਮਨਾਉਂਣਾ ਹੈ, ਦੀਵਾਲੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ? 21 ਨੂੰ ਜਾਂ 22 ਤਰੀਕ ਨੂੰ

    बिस्तर की बजाए, जमीन पर चटाई बिछाकर भोजन का सेवन करने मात्र से, वास्तु दोष को खत्म किया जा सकता है। दरअसल, वैज्ञानिक भी इस बात की पुष्टि करते हैं, कि नीचे बैठकर खाने का सेवन करने से, खाने को जल्दी पचाने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त होती है। 

    2. भजन सुनें

    दरअसल, रोजाना सुबह उठकर घर में भगवान के भजन सुनने से घर में मौजूद नकारात्मकता खत्म होती है और घर में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही, यह घर के वास्तु दोष को खत्म करने का दूसरा और सबसे बढ़िया तरीका है। वास्तु दोष जैसी स्थिति में, भजन सुनने से आपके मन को काफी ज्यादा शांति मिलती है और आप पहले से काफी ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं। 

    3. दान करने से मिलेगी शांति

    रोजाना अपनी नेक कमाई में से अगर थोड़ा सा भी किसी को दान किया जाये, तो इस से अपने घर के वास्तु दोष को खत्म किया जा सकता है और आपके मन को इससे काफी ज्यादा शांति मिल सकती है। 

    4. सुबह-शाम घर में जलाएं दीपक 

    दरअसल, अगर आप अपने घर में सुबह- शाम तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाते हैं, तो इससे काफी हद तक घर की दरिद्रता और घर के वास्तु दोष खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा इससे घर और मन में शांति बनी रहती है। 

    See also  क्या वास्तु के बिना अधूरा है फैक्ट्री का निर्माण, जानिए वास्तु एक्सपर्ट से

    5. घर में करें गंगाजल का छिड़काव

    आम तौर पर, रोजाना घर में गंगाजल का छिड़काव करने से घर के बिगड़े वास्तु दोष को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। दरअसल, गंगा जल को काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है, जो तन के साथ-साथ मन को भी शुद्ध करता है।

    निष्कर्ष: घर के वास्तु दोष की वजह से, मन की सेहत काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती है, इसलिए वास्तु दोष के बारे में जानकारी प्राप्त होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कई लोग नहीं जानते हैं, कि बिस्तर पर बैठ कर खाने का सेवन करने से वह वास्तु दोष का शिकार हो सकते हैं। घर के वास्तु दोष को सुधारने के लिए नीचे बैठ कर खाने का सेवन करने, भजन सुनने, घर में गंगाजल का छिड़काव करने और दान करने जैसे आसान नियमों को अपनाया जा सकता है। इससे वास्तु दोष की समाप्ति और मन को काफी ज्यादा शांति प्राप्त हो सकती है। वास्तु दोष के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप एस्ट्रो वास्तु हाउस के साथ संपर्क कर सकते हैं।